रात 9.30 बजे तक के मुख्य समाचार
पवनेश
- 18 Apr 2026, 09:46 PM
- Updated: 09:46 PM
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार रात 9.30 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि85 मोदी लीड संबोधन
विपक्ष ने आरक्षण विधेयक को रोककर महिलाओं के सपनों को कुचला: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद संसद में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक को पारित न होने देकर महिलाओं के सपनों को ''निर्दयतापूर्वक कुचल'' दिया है।
दि29 कांग्रेस लीड महिला
संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, विपक्षी एकजुटता की जीत हुई: प्रियंका
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक देश के संघीय ढांचे को बदलने का षड्यंत्र था और लोकसभा में इसका गिरना लोकतंत्र, संविधान एवं विपक्षी एकजुटता की जीत है।
प्रादे177 बंगाल संपूर्ण लीड ममता
भाजपा का पतन शुरू हो गया, केंद्र में अल्पमत सरकार : ममता
हावड़ा (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भाजपा का संसद में ''पतन'' शुरू हो गया है और यह पश्चिम बंगाल में भी जारी रहेगा।
प्रादे108 बंगाल चुनाव भाजपा दूसरी लीड हिमंत
ममता को मुख्यमंत्री के पद से हटाना होगा, वरना बांग्लादेशी मुसलमान बंगाल को हमसे छीन लेंगे: हिमंत
कोलकाता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार पर पश्चिम बंगाल के संसाधनों को "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों" के हवाले करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सत्ता से हटाना होगा, "वरना हम बंगाल गंवा देंगे।"
दि64 विदेश मंत्रालय भारत ईरान लीड तलब
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर गोलीबारी : भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया
नयी दिल्ली, ईरान के 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में की गई गोलीबारी की वजह से दो भारतीय मालवाहक जहाजों के मार्ग बदलने के लिए मजबूर होने की घटना को लेकर नयी दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत मोहम्मद फताअली को विदेश मंत्रालय ने शनिवार को तलब किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रादे166 उप्र राहुल आदेश रोक
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर रोक लगाई
लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने वाले अपने आदेश पर रोक लगा दी है।
दि59 मंत्रिमंडल रेल
केंद्र ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने शनिवार को रेल मंत्रालय की लगभग 24,815 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी।
प्रादे123 बिहार उपमुख्यमंत्री लीड सुरक्षा
बिहार के उप मुख्यमंत्रियों को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी
पटना, बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे150 उप्र आरटीई बच्चे
उत्तर प्रदेश में आरटीई के जरिये एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में मिला दाखिला
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया जारी है और आने वाले चरणों में यह संख्या और बढ़ेगी।
वि12 ईरान हवाईक्षेत्र
ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोलने की घोषणा की
दुबई, ईरान ने अमेरिका और इजराइल से संघर्ष की वजह से गत सात सप्ताह से बंद अपने हवाई क्षेत्र को शनिवार को आंशिक रूप से खोलने की घोषणा की। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
अर्थ12 मंत्रिमंडल डीए
मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाया
नयी दिल्ली, मंत्रिमंडल ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। इससे केंद्र सरकार के लगभग 50.46 लाख कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
खेल27 खेल एथलेटिक्स ट्रैक एएफआई
भारत में 90 प्रतिशत सिंथेटिक ट्रैक घटिया गुणवत्ता के हैं, एएफआई प्रमाणन प्रक्रिया में शामिल होगा
नयी दिल्ली, भारत में एथलेटिक्स के बुनियादी ढांचे को लेकर एक गंभीर और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के प्रवक्ता आदिल सुमरिवाला ने कहा है कि देश में इस्तेमाल हो रहे लगभग 90 प्रतिशत सिंथेटिक ट्रैक मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश
1804 2146 दिल्ली