शिकॉगो एक्सचेंज की गिरावट से अधिकांश तेल-तिलहन के दाम टूटे
अजय
- 02 Feb 2026, 09:06 PM
- Updated: 09:06 PM
नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट रहने के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट दर्ज हुई और सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल हानि के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, अच्छी गुणवत्ता के मूंगफली के बेहतर दाम मिलने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार देखने को मिला। सामान्य कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के दाम अपरिवर्तित रहे।
शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट है जबकि मलेशिया एक्सचेंज आज बंद है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि वैसे बाजार में मांग अच्छी है और आपूर्ति की कमी है। लेकिन शिकॉगो एक्सचेंज की गिरावट से जहां सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई, वहीं मलेाशिया एक्सचेंज के बंद होने से कारोबार का स्तर सीमित बना हुआ है और इस वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम टूटे रहे। मलेाशिया एक्सचेंज के खुलने के बाद ही बाजार की स्पष्ट दिशा के बारे में कोई संकेत मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सोयाबीन तिलहन के दाम एमएसपी के ऊपर बने हुए हैं।
सूत्रों ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के साबुत मूंगफली और मूंगफली तेल की अच्छी मांग है जिस कारण मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,150-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,050-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,745-3,045 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,475-2,575 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,475-2,620 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,725-5,775 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,325-5,375 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
0202 2106 दिल्ली