रुपया मजबूत होने से अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट
अजय
- 25 May 2026, 08:27 PM
- Updated: 08:27 PM
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती के कारण खाद्य तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट देखने को मिली। मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहने के अलावा बाकी अन्य तेल-तिलहनों में गिरावट रही।
शिकॉगो एक्सचेंज में आज छुट्टी थी और मलेशिया एक्सचेंज दोपहर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
अमेरिका एवं ईरान के बीच शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों के बीच सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 95.26 प्रति डॉलर पर रहा। रुपये की इस मजबूती के बाद आयात की लागत घटने के कारण विदेशी खाद्य तेलों का आयात सस्ता बैठेगा।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों की बड़ी मिलों द्वारा सरसों का खरीद दाम कम बोले जाने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट है।
उन्होंने कहा कि सहकारी संस्था नेफेड ने पूरी समझदारी के साथ बहुत अल्प मात्रा में सोयाबीन तिलहन की बिकवाली की जिससे सोयाबीन का बाजार रुक गया और सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर रहे। वहीं रुपये के मजबूत होने तथा मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर गिरावट रहने के बीच सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट रही। आयातित तेलों की इस गिरावट के असर से बाकी तेल-तिलहनों पर भी दबाव बन गया तथा कम उपलब्धता के बावजूद बिनौला तेल के दाम भी कमजोर हो गये। गिरावट के आम माहौल के बीच लिवाल बिनौला का भी कम दाम बोल रहे थे।
कल के मुकाबले मूंगफली का दाम स्थिर है पर यह दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बना हुआ है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,575-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,725-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,545-2,845 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,560-2,660 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,560-2,705 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,925 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,625-7,675 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,275-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
2505 2027 दिल्ली