विदेशी बाजारों में गिरावट से लगभग सभी तेल-तिलहन के दाम टूटे
अजय
- 30 Jun 2026, 08:57 PM
- Updated: 08:57 PM
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) विदेशों में बाजार टूटने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को लगभग सभी तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट आई। सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में गिरावट रही जबकि नगण्य उपलब्धता के बीच दाम ऊंचा बोले जाने से बिनौला तेल के दाम में सुधार दिखा।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट है।
सरकार ने सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 66 रुपये प्रति क्विंटल की कमी की है जबकि पामोलीन के आयात शुल्क मूल्य को 102 रुपये प्रति क्विंटल घटाया है। दूसरी ओर, सरकार ने सोयाबीन डीगम के आयात शुल्क मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मई के मुकाबले जून में सोयाबीन डीगम, पाम-पामोलीन, सूरजमुखी जैसे खाद्य तेलों का आयात काफी घटा है। खाद्य तेलों की पेराई भी सामान्य से कम रही है। लेकिन इसके बावजूद खाद्य तेलों की कमी वाले इस देश के आयातक लागत से नीचे दाम पर आयातित तेल की बिकवाली करने को मजबूर हों, यह बात समझ से परे है। सरकार को इन स्थितियों को सुलझाने की ओर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कहा कि ऊंचे दाम पर कम कारोबार से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही। मूंगफली में मामूली गिरावट रही। विदेशों में दाम टूटने की वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में भी गिरावट रही। जबकि आयात शुल्क मूल्य घटाने की वजह से पाम-पामोलीन तेल में गिरावट देखी गई। कम उपलब्धता के बीच मांग होने और दाम ऊंचा बोले जाने की वजह से बिनौला तेल के दाम में सुधार आया।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,550-7,575 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,625-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,425 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,460-2,760 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,570-2,670 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,570-2,715 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,050 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 6,950-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,800-6,875 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
3006 2057 दिल्ली