अपराह्न 2.45 बजे तक के मुख्य समाचार
नरेश
- 07 Jul 2026, 02:54 PM
- Updated: 02:54 PM
नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से मंगलवार अपराह्न 2.45 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
वि18 मोदी भारत लीड इंडोनेशिया
भारत-इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग को दिया विस्तार, नयी दिल्ली ब्रह्मोस मिसाइलों की करेगा आपूर्ति
जकार्ता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच मंगलवार को हुई वार्ता में इंडोनेशियाई सैन्य बलों को ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ बनाने पर सहमति बनी।
प्रादे33 उप्र ट्रस्ट दान
राम मंदिर को दान में प्राप्त सभी वस्तुएं सुरक्षित,30 किलो से अधिक सोने की चीजें मौजूद:कोषाध्यक्ष
अयोध्या (उप्र), अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने मंगलवार को बताया कि ट्रस्ट के पास अभी भक्तों की ओर से दान की गईं 30 किलोग्राम से अधिक सोने जैसी चीजें और 1,518 किलोग्राम से अधिक चांदी जैसी वस्तुएं मौजूद हैं।
वि24 सीरिया लीड धमाके
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान दमिश्क में हुए विस्फोट, मैक्रों सुरक्षित
दमिश्क, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में कई विस्फोट हुए।
दि16 दिल्ली अदालत कॉजपा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिया 'कॉकरोच जनता पार्टी' का 'एक्स' खाता बहाल करने का आदेश
नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के 'एक्स' खाते को फिर से सक्रिय करने का मंगलवार को आदेश दिया। इस खाते पर मई में रोक लगा दी गई थी।
दि14 दिल्ली केजरीवाल ई-20
ई-20 ईंधन पर वाहन कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगेंगे केजरीवाल
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह देश की तीन प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर यह मांग करेंगे कि वे लिखित रूप में आश्वासन दें कि ई-20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं होता और न ही माइलेज में कमी आती है।
दि12 न्यायालय द्रमुक करूर भगदड़
करूर भगदड़ मामला: द्रमुक की याचिका पर न्यायालय का सुनवाई से इनकार
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिजनों से प्रस्तावित मुलाकात पर सवाल उठाने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को मंगलवार को फटकार लगाई और राज्य के मंत्रियों पर गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगाने वाली उसकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
प्रादे25 गुजरात उच्च न्यायालय धमाका
अहमदाबाद बम धमाका मामला: गुजरात उच्च न्यायालय ने विशेष अदालत का फैसला बरकरार रखा
अहमदाबाद, गुजरात उच्च न्यायालय ने वर्ष 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में विशेष अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें 38 दोषियों को मौत की सजा और 11 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी।
प्रादे14 महाराष्ट्र बारिश लीड मुंबई
मुंबई में बारिश से कुछ देर के लिए राहत; स्कूल और कॉलेज बंद, 'ऑरेंज' अलर्ट जारी
मुंबई, मुंबई में मंगलवार को सुबह घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, सुबह कोई खास बारिश नहीं हुई जिससे दो दिनों की भारी बारिश के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली।
अर्थ10 सेबी लीड पुनर्खरीद
सेबी एक अगस्त से खुले बाजार के जरिये शेयर पुनर्खरीद की व्यवस्था फिर से करेगी लागू
नयी दिल्ली, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अधिसूचना जारी कर शेयर बाजार के माध्यम से खुले बाजार में शेयर की पुनर्खरीद (बायबैक) की व्यवस्था को फिर से लागू करने के नियम अधिसूचित किए हैं।
अर्थ13 टाटा पावर वृद्धि
टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य
नयी दिल्ली, टाटा पावर ने बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण सहित अपने सभी कारोबारी क्षेत्रों में विस्तार के साथ 2030 तक एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व और 10,000 करोड़ रुपये का लाभ हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
खेल10 खेल टेनिस विम्बलडन
मिनौर को हरा कोबोली ने विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
लंदन, इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली ने विंबलडन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को सीधे सेटों में 7-5, 7-6 (7/4), 6-3 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
भाषा वैभव नरेश
नरेश
0707 1454 दिल्ली