विदेशी बाजारों में तेजी के बीच सभी तेल-तिलहन मजबूत
अजय
- 30 Jul 2026, 08:50 PM
- Updated: 08:50 PM
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को सभी तेल-तिलहनों के दाम में मजबूती देखी गई और सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में सुधार रहा।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में भारी सुधार था।
बाजार सूत्रों ने कहा कि उपलब्धता कम होने की वजह से मंडियों में आवक घटने और विदेशों में मजबूती के रुख के कारण सरसों तेल-तिलहन में सुधार देखा गया।
उन्होंने कहा कि बिनौला की कम उपलब्धता के बीच इसकी मांग मूंगफली तेल से पूरी किये जाने की वजह से मूंगफली की अच्छी मांग रही जिससे मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत रहे।
सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के शोलापुर में प्लांट वालों ने सोयाबीन का खरीद दाम 7,420 रुपये क्विंटल से बढ़ाकर 7,620 रुपये क्विंटल कर दिया। जिसकी वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन में भी मजबूती रही।
त्योहारी मांग होने तथा मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार देखा गया। देशी खाद्य तेलों से पाम-पामोलीन तेल के दाम काफी सस्ते पड़ते हैं जिसकी वजह से इसकी अच्छी मांग भी है।
उन्होंने कहा कि ब्रांडेड कंपनियों की त्योहारी मांग की वजह से बिनौला तेल के दाम में भी मजबूती रही।
सरकार को सोयाबीन और मूंगफली का स्टॉक बचा कर रखना चाहिये क्योंकि सोयाबीन की अगली फसल अब अक्टूबर में आयेगी। सरकार के पास मूंगफली का अधिक स्टॉक है पर सोयाबीन का स्टॉक कम है। इस वजह से अगली फसल तक मांग की पूर्ति इसी स्टॉक से करने का फायदा उठाया जा सकता है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...
सरसों तिलहन - 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,400-7,975 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,700-3,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,720-2,820 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,720-2,870 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,475-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,325-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
3007 2050 दिल्ली