महाराष्ट्र में सोयाबीन मिलों के दाम बढ़ाने से सोयाबीन तिलहन में सुधार
रमण
- 31 Jul 2026, 08:15 PM
- Updated: 08:15 PM
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के सोलापुर के तेल संयंत्रों के सोयाबीन का दाम बढ़ाने से शुक्रवार को सोयाबीन तिलहन के दाम में मजबूती रही। त्योहारों के मद्देनजर औद्योगिक मांग बढ़ने से पाम-पामोलीन तथा कम उपलब्धता के बीच ब्रांडेड कंपनियों की मांग बढ़ने से बिनौला तेल में भी सुधार आया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि उंचे दाम पर लिवाली कमजोर रहने के बीच सरसों तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई। वहीं सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल स्थिर रहे।
मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे गिरावट के साथ बंद हुआ। यहां शाम का कारोबार बंद है। शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। कल रात यहां सुधार था।
सूत्रों ने कहा कि सोलापुर में सोयाबीन के बड़े तेल संयंत्रों ने सोयाबीन तिलहन का खरीद दाम पहले के 7,620 रुपये क्विंटल से बढ़ाकर 7,660 रुपये क्विंटल कर दिया जिस कारण सोयाबीन तिलहन के दाम मजबूत रहे। दूसरी ओर लागत से नीचे बिकवाली के बीच सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सहकारी संस्था, नेफेड को सोयाबीन की फसल बचा कर रखनी चाहिये क्योंकि अगली फसल अक्टूबर में आयेगी।
सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट रहने के बावजूद सबसे सस्ता होने के बीच देश में नमकीन बनाने वाली कंपनियों की औद्योगिक मांग बढ़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम में सुधार आया। कम उपलब्धता के बीच बांडेड कंपनियों की मांग में आई तेजी से बिनौला तेल के दाम में भी सुधार आया।
ऊंचे दाम पर कमजोर बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई। जबकि कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। लागत से नीचे बिकवाली के बीच सोयाबीन तेल के दाम भी स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...
सरसों तिलहन - 8,225-8,275 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,400-7,975 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,700-3,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,710-2,810 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,710-2,860 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,875 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,500-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,350-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
3107 2015 दिल्ली